Menu

Printfriendly

दाल मखनी/ Dal Makhani




कुल पाक समय 10 घंटा 40 मिनट = तैयारी का समय 10 घंटा + पकाने का समय 40 मिनट
मात्रा : 3-4 के लिए

सामग्री :-
  1. उरद दाल -- 1/2 कप
  2. राजमा -- 2 बड़ी चम्मच
  3. प्याज -- 1 बड़े आकार की
  4. अदरक -- 1 इंच
  5. लहसुन -- 6-7
  6. हरी मिर्च -- 1
  7. टमाटर -- 1 बड़ा
  8. घी/तेल -- 2 बड़ी चम्मच
  9. जीरा -- 1 छोटी चम्मच
  10. लाल मिर्च पाउडर -- ½ छोटी चम्मच
  11. मलाई/क्रीम -- 1/3 कप
  12. गरम मसाला -- 1/4 छोटी चम्मच
  13. नमक -- स्वादनुसार

विधि :-
   
  1. साबुत     उरद दाल (1/2 कप) और राजमा (2 बड़ी चम्मच) को 9-10 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिये ।
  2. प्याज (1 बड़े आकार की), अदरक(1), लहसुन(6-7), हरी मिर्च(1) और टमाटर (1 बड़ा) को बारीक़ काट लें।
  3. साबुत उरद दाल और राजमा को अगले दिन प्रेशर कुकर में 4 कप पानी में थोडा सा नमक मिला कर 10-15 मिनट तक पकाइए |
  4. अगर उरद दाल और राजमा न पकें तो कुछ देर तक और पकाये |
  5. उरद दाल और राजमा पकानेके बाद, एक कड़ी में 2 बड़ी चम्मच घी/तेल लें और गरम करें
  6. गरम घी/तेल में जीरा (1 छोटी चम्मच)  डालिए | जब जीरा तड़कने लगे तब उसमें बारीक     कटी हुई प्याज, अदरक और लहसुन डालिए|
  7. जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तब उसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर (½ छोटी चम्मच) और मलाई/क्रीम (1/3 कप) मिलाएं और 3-4 मिनट के लिए पकने दें|
  8. अब उबली हुई उरद दाल, राजमा, गरम मसाला(1/4 छोटी चम्मच) और नमक (स्वादनुसार)     मिला दें|  2-3 मिनट तक दल को और पकाइए |
  9. दल मखानी तैयार है    


नोट :-
  1. अगर ग्रेवी गाड़ी रह जाये तो उसमें थोडा पानी मिलाएं और अगर पतली है तो कुछ देर तक और पकाएं |
  2. परोसने से पहले 1 बड़ी चम्मच घी/बटर या क्रीम/मलाई या धनिया पत्ती का उपयोग कर सकते है|

Total Time 10 Hours 40 Minutes = Preparation Time 10 Hours + Cooking Time 40 Minutes
Serves =  3-4


Ingredients :-
  1. whole Black Gram/Urad Dal -- 1/2 cup
  2. Red Kidney beans/Rajma -- 2 tbsp
  3. Onion -- 1 big size
  4. Ginger -- 1 inch
  5. Garlic -- 6-7
  6. Green Chili -- 1
  7. Tomato -- 1 big size
  8. Ghee/Butter -- 2 tbsp
  9. Cumin seed -- 1 tsp
  10. Red Chili Powder -- ¼ tsp
  11. Cream/Malai -- 1/3 cup
  12. Garam Masala -- 1 tsp
  13. Salt -- as per taste
Instructions :-
   
  1. Soak the whole Black gram/Urad dal(1/2 cup) and Red Kidney beans/Rajma (2 tbsp) in the water for 9-10 hours.
  2. Finely     chop the Onion (1 big size), Ginger (1 inch), Garlic (6-7), Green     Chili(1) and Tomato(1 big size).
  3. After 10-12 hours take out the whole Urad Dal and Rajma from the water and     put it in Pressure cooker with 4 cup water. Cover the pressure cooker and cook it for 10-15 minute.
  4. After 10-15 minute, if Urad Dal and Rajma is not cooked then again cook     it in Pressure Cooker for some more time.
  5. Add Ghee/Butter (2 tbsp) in the pan and heat it.
  6. Add Cumin seed (1 tsp) in the heated Ghee/Butter. When Cumin Seed start     to sizzle then add cinely chopped Onion, Ginger and Garlic.
  7. When the colour of the Onion start to change into Golden colour then add     Green Chili, Tomato, Red Chili Powder(¼ tsp) and Cream/Malai/(1/3 cup) and cook it for another 3-4 minute.
  8. Add Urad Dal, Rajma, Garam Masala(1 tsp) and Salt(as per taste) into     the pan. Cook it for another 2-3 minute.
  9. Dal Makhani is ready.

Note :-
  1. If gravy is thick then add water and If gravy is too thin then cook it for some more time.
  2. Before serving it 1 tbsp Ghee/Butter or Cream or Coriander Leaves may be used for decoration.